Move to Jagran APP

जल्‍द ही दो और स्‍मारकों में भी मिलने लगेगी Baby Care Room की सुविधा Agra News

इसी वर्ष सिकंदरा व एत्माद्दौला में भी बेबी केयर रूम बनाए जाने की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की योजना। देश में ताजमहल में सबसे पहले हुई थी शुरुआत।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 10:42 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 10:42 AM (IST)
जल्‍द ही दो और स्‍मारकों में भी मिलने लगेगी Baby Care Room की सुविधा Agra News
जल्‍द ही दो और स्‍मारकों में भी मिलने लगेगी Baby Care Room की सुविधा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अकबर के मकबरे सिकंदरा और मिर्जा ग्यास बेग के मकबरे एत्माद्दौला में भी बेबी केयर व फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की इसी वर्ष दोनों स्मारकों में महिला पर्यटकों के लिए यह सुविधा शुरू किए जाने की योजना है। 

loksabha election banner

देश-विदेश से घूमने आने वाली महिलाओं की सुविधा को ताजमहल में देश का पहला बेबी केयर व फीडिंग रूम बनाया गया था। पिछले वर्ष 29 अगस्त को आगरा आए केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद आगरा किला में यह सुविधा शुरू की गई। फतेहपुर सीकरी में जोधाबाई कांप्लेक्स में बेबी केयर व फीडिंग रूम बनाया जा रहा है।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (पूर्ववर्ती राष्ट्रीय राजमार्ग-2) स्थित सिकंदरा और यमुना पार स्थित एत्माद्दौला में भी इसी वर्ष बेबी केयर व फीडिंग रूम बनाने की योजना है। इसमें महिला पर्यटकों के लिए बच्चों को स्तनपान कराने को फर्नीचर समेत अन्य इंतजाम किए जाएंगे।

दोनों स्मारक हैं आदर्श

आगरा में संस्कृति मंत्रालय द्वारा घोषित पांच आदर्श स्मारक हैं। इनमें ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और एत्माद्दौला हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.