Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir: घर- घर होगा राम नाम जप, जलेंगे पांच-पांच दीप, पढ़ें क्या तैयारियां कर रहा विहिप

Ayodhya Ram Mandir राममय होगा ब्रज प्रखंड स्तर पर जुटा विहिप। ब्रजप्रांत के सभी 20 जिलों को संगठन कर रहा प्रेरित।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 02:02 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir: घर- घर होगा राम नाम जप, जलेंगे पांच-पांच दीप, पढ़ें क्या तैयारियां कर रहा विहिप
Ayodhya Ram Mandir: घर- घर होगा राम नाम जप, जलेंगे पांच-पांच दीप, पढ़ें क्या तैयारियां कर रहा विहिप

आगरा, जागरण संवाददाता। पांच अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में तो सीमित संख्या जुटेगी, लेकिन माहौल को राममय बनाने में विहिप के पदाधिकारी जुटे हैं। ब्रजप्रांत के सभी 20 जिलों के 400 से अधिक प्रखंडों, ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वे घर-घर जाकर लोगों को पांच अगस्त के दिन राम नाम जप, दीप जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

loksabha election banner

महानगर में ही विहिप के 40 प्रखंड हैं, जबकि ग्रामीण स्तर पर ग्राम समिति हैं। संक्रमण काल का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता शारीरिक दूरी का पालन करते हुए घर-घर राम भक्ति की अलख जगाने में जुटे हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि प्रखंड स्तर पर बैठक की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे हर हिंदू परिवार के दरवाजे तक जाएं। भूमि पूजन का ऐतिहासिक दिन हिंदू समाज के लिए विजय दिवस है। संतों के निर्देश पर वर्ष 1984 से राम मंदिर के लिए 77वीं बार आंदोलन हुआ, जिसमें हजारों रामभक्तों का बलिदान भी हुआ। पांच अगस्त को श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की नींव रखना बलिदान हुए राम भक्तों को हिंदू समाज की सच्ची श्रद्धांजिल होगी। कार्यकर्ता प्रखंड स्तर पर घर-घर जाकर सभी रामभक्तों से अपील कर रहे हैं कि वे इस शुभदिन पांच दीप अवश्य जलाएं। संक्रमण से बचाव को ध्यान रखते हुए एकत्रित न हों। घर में ही राम नाम जप करें।

झूलेलाल मंदिर की सौंपी रज

पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के लिए ब्रज के प्राचीन मंदिर, गुरुद्वारा से भी पवित्र रज एकत्रित की गई है। गुरुवार को जयपुर हाउस स्थित श्री झूलेलाल भवन से भी पवित्र रज विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर को सौंपी गई। इस दौरान सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवत राम करीरा, जयरामदास, टेकचंद, हेमंत भोजवानी, बंटी ग्रोवर, सुरेश सितलानी, दिग्विजयनाथ तिवारी, विनोद माहौर, जय प्रकाश आदि मौजूद थे।

दादाबाड़ी से अयोध्या भेजी रज

जैन तीर्थस्थली और संतों की तपोभूमि दादाबाड़ी की पवित्र रज गुरुवार को अयोध्या भेजी गई। मंदिर में हुए समारोह में विहिप कार्यकर्ताओं को रज कलश सौंपा गया। पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम में उसे नींव में डाला जाएगा।

जैन श्वेताबंर मूॢतपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि यहां की रज इतनी पवित्र है कि राम मंदिर के शिलान्यास में प्रयोग की जाएगी। दादाबाड़ी में आचार्य हीर विजय सूरीश्वर महाराज ने मुगल शासक अकबर को प्रतिबोध दिया था, जिससे वो सवा वर्ष तक शाकाहारी रहा था। यहां जिन कुशल सूरीश्वर महाराज का आगमन हुआ था, जिससे उनके चरण मंदिर की स्थापना हुई। भगवान महावीर का पाताल मंदिर भी है। यह उत्तर भारत का प्रमुख मंदिर है, जहां 24 जिनालय हैं। इसके मूल नायक भगवान कलिकुंड पाश्र्वनाथ हैं। राजकुमार जैन, जैन दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चंद जैन, सचिव मनीष गादिया, महेंद्र जैन, संदेश जैन, सुशील जैन, प्रेम ललवानी आदि ने रज कलश विहिप के महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महानगर संयोजक अनूप वर्मा, अमित कुमार, शुभम सोनी आदि को सौंपा।

राम मंदिर की नींव में डाली जाएगी झूलेलाल मंदिर की रज

अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन के दौरान मंदिर की नींव में जयपुर हाउस के झूलेलाल मंदिर की रज मिट्टी भी डाली जाएगी। गुरुवार को विहिप के माध्यम से अयोध्या के लिए रज कलश सुपुर्द किया गया। विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने पांच अगस्त को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाने को कहा। विहिप के सह संपर्क प्रमुख रवि दुबे ने कहा कि पांच अगस्त को दीपक जलाना उन लोगों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने जन्म भूमि आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान किया। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम कारीरा, जयराम दास, टेकचंद चिब्रानी, हेमन्त भोजवानी, बंटी ग्रोवर, सुरेश शीतलानी, दिग्विजय नाथ तिवारी, विनोद माहौर, जयप्रकाश धर्माणी, ठाकुर अवतानी, नीरज वर्मा, जयप्रकाश रामानी, अभिषेक शर्मा, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.