Move to Jagran APP

महिला हेल्प डेस्क को समस्या बताएं, तुरंत मदद मिलेगी

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाह जरार में महिलाओं को किया गया जागरूक इंस्पेक्टर बाह ने कहा महिला हेल्प डेस्क के बेहतर परिणाम सामने आ रहे

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:25 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 06:25 AM (IST)
महिला हेल्प डेस्क को समस्या बताएं, तुरंत मदद मिलेगी
महिला हेल्प डेस्क को समस्या बताएं, तुरंत मदद मिलेगी

संवाद सूत्र, बाह: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाह, जरार में कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीं। कहा कि यदि किसी बहन-बेटी को कोई तंग कर रहा है तो इसे घर की चहारदीवारी तक सीमित न रखें। तत्काल महिला हेल्प डेस्क के नंबर 1090 पर काल करें। पुलिस आपको तुरंत मदद देगी।

loksabha election banner

बड़ागांव के गोपी का पुरा स्थित प्राइमरी स्कूल में हुए कार्यक्रम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। उच्चाधिकारी महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से ले रहे हैं। पीड़िताओं को भी न्याय मिल रहा है। कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि यदि सम्मान पर आंच आए तो कतई चुप न बैठें। शरारती तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दें। इस दौरान पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह श्रीपति सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं जरार में ग्रीन कैप एनजीओ द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किए गए। इस मौके पर चांदनी देवी, ज्योति, राधा गुप्ता, मीरा देवी, मुन्नी, मंजू, शारदा, मनोज, सावित्री, तमन्ना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

एत्मादपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत आशाराम बाबू इंटर कालेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। इसमें छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बेटियों की उड़ान, भाषण व नाटक प्रस्तुत किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए एंटी रोमिया स्काट पूरी तरह एक्टिव है। उन्होंने कहा कि महिलाएं असुरक्षा की स्थिति में वूमेन पावर लाइन पर संपर्क कर सकती हैं। हेल्प लाइन टीम तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। डिप्टी एसपी स्वाति चौधरी ने कहा कि विद्यालय में शिकायती पत्र पेटिका भी लगाई गई है जिसमे छात्राएं अपनी कोई भी शिकायत लिख कर उसमे डाल सकती है। जिसे हफ्ते में एक बार पुलिस उसे खोल कर देखेगी प्रधानाचार्य नीलम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, गीता वर्मा आदि मौजद रहे।

पिनाहट: थाना बसई अरेला क्षेत्र के गाव स्याहीपुरा स्थित सुमित्रा देवी इंटर कालेज में रविवार को बालिका दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। पुलिस ने बालिकाओ को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष शेरसिंह, विद्यालय प्रबंधक ज्ञानसिंह वर्मा, कप्तान सिंह वर्मा, राजेश पाराशर, उदयवीर सिंह, कमल सिंह, सीमा, अशोक वर्मा, रामनरेश, गजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.