एटीएम कार्ड और पिन नंबर किसी से न करें साझा
फतेहपुर सीकरी के रासा इंटरनेशनल कालेज दुलारा में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक साइबर क्राइम सड़क सुरक्षा नियम आदि के बारे में दी गई जानकारी
जागरण टीम, आगरा। फतेहपुर सीकरी के रासा इंटरनेशनल कालेज दुलारा रोड पर पुलिस ने शनिवार को छात्रों को अभियान के तहत जागरूक किया।
पुलिस ने छात्रों को साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा नियम आदि के उपाय बताए। उप निरीक्षक रोहित चौधरी व महिला आरक्षी ने छात्राओं से कहा कि असुरक्षित महसूस होने पर पुलिस कंट्रोल रूम व महिला हेल्पलाइन पर जानकारी दें। कालेज के डिप्टी चेयरमैन रिशु अग्रवाल व कोआर्डिनेटर नवीन कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति को एटीएम कार्ड का पिन नंबर, बैक की जानकारी किसी से साझा न करें। किसी अनजान व्यक्ति के फोन आने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें। साइबर क्राइम से बचने के लिए मोबाइल नंबर 1090 1081 के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। प्रधानाचार्य रूपेश श्रीवास्तव, शिक्षक आयुषी गुप्ता मौजूद रहे। मतदाता सूची में दर्ज कराएं युवाओं का नाम
जागरण टीम, आगरा। एत्मादपुर कस्बे के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मंडल अध्यक्ष विश्वदीप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई।
इसमें मंडल प्रभारी जेडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश को सर्वोपरि मानकर भाजपा सबका साथ, सबका विकास पद्धति पर कार्य कर रही है। कार्यकर्ता जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं का वोट बनवाएं। भाजपा नेता विष्णु ठाकुर ने कार्यकताओं से संगठन को मजबूत कर एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनवाने के लिए जोर दिया। इस मौके पर महामंत्री दीपक त्यागी, रामनाथ गुप्ता, चंद्रप्रताप बघेल, राजेश त्यागी, कृष्णवीर सिंह, श्यामू ठाकुर, श्याम बघेल, बिजेंद्र बघेल, नवीन जादौन, स्वदेश बघेल, नरेंद्र प्रजापति, जीवन सिंह, संदीप वर्मा, शारिक खान, राहुल तोमर, राहुल कुलश्रेष्ठ, मदन चंदेल, राजू बघेल मौजूद रहे।