विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: दिनदहाड़े भाजपा नेता पर दागी गईं गोलियां, हमलावर के दोनों हाथ में थे तमंचे; घटना CCTV में कैद

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Thu, 17 Aug 2023 12:43 PM (IST)

Agra News भाजपा नेता राकेश कुशवाह पर बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाईं। हेलमेट लगाकर आए शूटर के ...और पढ़ें

दिनदहाड़े भाजपा नेता पर दागी गईं गोलियां, हमलावर के दोनों हाथ में थे तमंचे; घटना CCTV में कैद
दिनदहाड़े भाजपा नेता पर दागी गईं गोलियां, हमलावर के दोनों हाथ में थे तमंचे; घटना CCTV में कैद

जागरण संवाददाता, आगरा : भाजपा नेता राकेश कुशवाह पर बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाईं। हेलमेट लगाकर आए शूटर के दोनों हाथ में तमंचे थे। उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली भाजपा नेता के पेट और पीठ के बीच और दूसरी उनकी कोहनी में लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। घटना बुधवार दोपहर की है। राकेश कुशवाह भाजपा में सामाजिक न्याय मोर्चा के पूर्व ब्रज क्षेत्र मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि घर के बाहर चक्की पर मजदूरों से काम करा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर हेलमेट पहने दो युवक आए। पीछे बैठा युवक उतरा। उसके दोनों हाथ में तमंचे थे। उन पर निशाना साध दोनों हाथ से ताबड़तोड़ दो गोलियां मारीं।

इलाके में दहशत का माहौल

गोली लगने के बाद वह जान बचाने के लिए भागकर चक्की में छिप गए। इस बीच हमलावर भाग निकले। दिनदहाड़े गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई।

एसीपी मयंक तिवारी मौके पर पहुंच गए। पत्नी आशा ने पुलिस को बताया कि पति को अपनी जान का खतरा था। वह पुलिस अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र भी दे चुके थे। 2016 में उनके ससुर मथुरा प्रसाद की हत्या कर दी गई थी। पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने बताया, हमलावर के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।

पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। राकेश कुशवाह की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया जाएगा। सूरज कुमार राय, पुलिस उपायुक्त

पिता की हत्या में जेल गई थीं दोनों बहनें

राकेश के पिता मथुरा प्रसाद सपा नेता और स्कूल संचालक थे। वर्ष 2016 में दीपावली की शाम को चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। घटना के समय घर में पत्नी शीला, दो बेटियां ज्योति और चांदनी थीं। नामजद अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना में बेटियों को हत्या में शामिल पाते हुए जेल भेजा था।

पुलिस ने दावा किया था कि ज्योति के परिचित सर्वेश ने हत्या की साजिश रची थी। दोनों बहनें मोबाइल पर उसके संपर्क में थीं। राकेश ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद से ही उनकी बहनों से रंजिश चल रही है।