Move to Jagran APP

अब किशोरपुरा में सफाई कर्मचारियों पर हमला, हो सकती है हड़ताल

आक्रोशितों ने एक घंटे बंद रखा काम,16 घंटे में दूसरी बार हमला, आज होगी बैठक, हड़ताल पर जा सकते हैं कर्मचारी

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 09:00 AM (IST)
अब किशोरपुरा में सफाई कर्मचारियों पर हमला, हो सकती है हड़ताल
अब किशोरपुरा में सफाई कर्मचारियों पर हमला, हो सकती है हड़ताल

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार सुबह दस बजे किशोरपुरा में सफाई कर्मचारियों की जमकर पिटाई हुई। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने एक घंटा तक काम ठप रखा। निगम के अफसरों के समझाने पर काम पर वापस आए। गुरुवार को कर्मचारियों की बैठक होने जा रही है। कर्मचारी हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

loksabha election banner

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को चलते बुधवार सुबह पांच बजे से शहर भर में विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया। सुबह दस बजे किशोरपुरा में सफाई कर्मचारी जगदीश सहित अन्य काम कर रहे थे। मामूली बात को लेकर उनकी निखिल मेडिकल स्टोर के संचालक निखिल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि निखिल व उनके साथियों ने कर्मचारियों की पिटाई लगा दी। इस गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। सफाई कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी सहित अन्य पहुंच गए। विनोद ने बताया कि मंगलवार शाम जूता मंडी के सामने तीन सफाई कर्मचारियों की जिला पंचायत सदस्य यशपाल सिंह व उनके साथियों ने पिटाई की थी। इस मामले में अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर प्रतिनिधिमंडल नगरायुक्त अरुण प्रकाश से मुलाकात करेगा। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

स्वच्छता सर्वेक्षण पर पड़ेगा असर

सफाई कर्मचारियों में लगातार हमले होने से नाराजगी है। कर्मचारी प्रदर्शन और हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है तो इसका असर स्वच्छता सर्वेक्षण पर पड़ेगा।

सफाई कर्मचारियों की पिटाई गलत है। कर्मचारी की गलती है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। मामले की जांच कराई जा रही है।

अरुण प्रकाश, नगरायुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.