Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली इंटरचेंज पर पहुंची अस्थिकलश यात्रा, सैंकड़ों ने दी श्रद्धांजलि

अस्थिकलश यात्रा में पहुंचे भाजपाई। आगरा, मथुरा और बटेश्वर में अस्थियां प्रवाहित होने के बाद आगे बढ़ेगी अस्थिकलश यात्रा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 03:12 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 05:17 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली इंटरचेंज पर पहुंची अस्थिकलश यात्रा, सैंकड़ों ने दी श्रद्धांजलि
यमुना एक्सप्रेस वे के खंदौली इंटरचेंज पर पहुंची अस्थिकलश यात्रा, सैंकड़ों ने दी श्रद्धांजलि

आगरा(जेएनएन): बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं। पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों में हंसते- हंसते आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा..अटल लेखनी, अटल सोच और अटल व्यक्तित्व। अटल यादों का कलश राह से जब गुजर रहा है तो उन्हें प्रेरणास्त्रोत मानने वाले अपने अजातशत्रु को अंतिम विदाई देने के लिए पग पग पर खड़े हैं। आसमान में काले बादल घिरे हैं, जो लगता है जैसे अपने अटल की याद में बरबस ही बरस पड़ेंगे। ठंडी हवा अटल स्वभाव की शीतलता को मानों जन जन तक पहुंचा रही हो।

loksabha election banner

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रदेश भर में 16 अलग- अलग स्थानों की प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार सुबह लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय से अस्थि कलश यात्रा निकली। मैनपुरी, फीरोजाबाद, आगरा, मथुरा की सीमा से होकर यात्रा गुजरी। मार्ग में जगह- जगह लोग श्रद्धा के सुमन लिये अपने युग पुरुष को अंतिम विदाई देने को खड़े रहे। शाम को लखनऊ से अलीगढ़ जा रही पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा जैसे ही यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली इंटर चेंज से जैसे ही आगरा अलीगढ़ हाइवे पर पहुंची सैंकड़ों की संख्या में इंतजार कर रहे भाजपाइयों ने भारत माता की जय और अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे के नारे लगाने शुरू कर कर दिए। इंटरचेंज से अस्थि कलश यात्रा के वाहन के पीछे पीछे सभी भाजपाइयों जय घोष करते हुए चल रहे थे। खंदौली कस्बे में जनमानस ने अस्थिकलश पर फूल अर्पित किये। एसटी एससी आयोग के अध्यक्ष रामशकर कठेरिया, विधायक रामप्रताप चौहान, फतेहपुर सीकरी विधायक उदयभान सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, मुरारी लाल फतेहपुरिया, प्रशात पोनिया, महिला जिलाध्यक्ष इंदु सिंह, अंजुला सिंह माहौर, खेरागढ़ विधायक महेश गोयल, बाह विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह आदि इस दौरान मौजूद थे।

वहीं इससे पूर्व दोपहर दो बजे के बाद अस्थिकलश यात्राएं मैनपुरी के करहल से गुजरीं। दो अलग- अलग वैन में अटल जी के फोटो के साथ अस्थिकलश लेकर भाजपा नेता पहुंचे थे। एक अस्थिकलश यात्रा को प्रदेश के मंत्री अतुल गर्ग, पार्टी नेता देवेंद्र कुमार आदि आगरा से नोएडा होकर गढ़ मुक्तेश्वर पहुंचेंगे। जबकि दूसरी यात्रा के साथ मंत्री सुरेश राणा, धर्मवीर सिंह प्रजापति आदि चल रहे हैं। करहल पर स्थानीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। दोनों यात्राओं पर फूलों की बारिश की गई। पैक्सफेड निदेशक अशोक चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फीरोजाबाद जिले के नसीरपुर से निकली अस्थिकलश यात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपाई नहीं पहुंच सके। इसका कारण यात्रा का रूट पता न होना बताया जा रहा है।

दीन दयालधाम की परिक्रमा कर मथुरा पहुंचेगी अस्थि कलश यात्रा: शाम करीब पांच बजे एक अस्थिकलश यात्रा ने मथुरा सीमा में प्रवेश किया। अस्थि रथ के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अतुल गर्ग, भाजपा प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी भी थे। सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने अस्थिकलश पर पुष्प अर्पित किये। अस्थिकलश दीनदयाल धाम की परिक्रमा कर मथुरा पहुंचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.