एटा में आधा दर्जन दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ की मारपीट, हैड कॉस्टेबल जख्मी
एटा में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों के साथ विवाद। सूचना पर पहुंचे हैड कॉन्स्टेबल को आधा दर्जन दबंगों ने पीटा।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 02:43 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। एटा के सकीट में दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी है। घटना में हैड कांस्टेबल राकेश कुमार जख्मी हो गए हैं।
विवाद का कारण यातायात व्वस्था बताई जा रही है। दरअसल दो पुलिसकर्मी दलवीर और अमित कुमार यातायाम व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी उनका दबंगों से विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर उप निरीक्षक नीलकमल और हैड कांस्टेबल राकेश भी पहुंच गए। दोनों के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। मामले में एक हमलावर योगेश यादव पुत्र ब्रजेश कुमार निवासी रिवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आधा दर्जन दबंग फरार होने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस फरार दबंगों की तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें