आगरा में शासन के निर्देश पर कार्रवाई, बिना मान्यता चल रहे 29 स्कूल कराए बंद, देखें सूची
आगरा के सैंया-खेरागढ़ में बिना मान्यता संचालित 29 विद्यालय कराए गए बंद। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई। पहले छह विद्यालयों पर हुई थी कार्रवाई अब तक बंद कराए विद्यालयों की संख्या हुई 35।
आगरा, जागरण संवाददाता। जिले में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सैंया और खेरागढ़ ब्लाक के ऐसे 29 विद्यालयों को बंद कराने की कार्रवाई की है। उक्त सभी विद्यालय लंबे समय से इलाके में संचालित थे। अब तक कुल 36 विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसके अंतर्गत सैंया ब्लाक में 15 और खेरागढ़ ब्लाक में 14 विद्यालय बिना मान्यता संचालित मिले, जिन्हें बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है।
जारी है कार्रवाई
सहायक निदेशक (एडी) बेसिक महेश चन्द्र का कहना है कि मंडल के सभी जिलों में बिना मान्यता संचिलत विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। आगरा जिले में अब तक सैंया, खेरागढ़ समेत अन्य ब्लाक से करीब 35 विद्यालयों को बंद कराने की कार्रवाई की जा चुकी है।
सैंया ब्लाक में यह स्कूल कराए बंद
- सारदेज्ञान मंदिर, विसेर।
- ठा. उम्मेद सिंह मे.पा. स्कूल, गढ़ी दुल्ला, मुरकिया।
- सरस्वती ज्ञान मंदिर, विरहरू।
- एसएएस शिक्षण संस्थान, मुरकिया।
- राजेश्वरी देवी प. स्कूल, सरोजपुरा।
- पूरनदेवी प. स्कूल, महूअनपुरा।
- बीएल निमेकर उ.मा.विद्यालय, तेहरा।
- जेपी मार्डन पब्लिक स्कूल, तेहरा।
- मुंशी मोती सिंह इंटर कालेज।
- जेएस कान्वेंट स्कूल, थपैंडा।
- धरती ग्लोबल पब्लिक स्कूल, रहलई।
- ठाकुर दास पब्लिक स्कूल, अहीरपुरा।
- टीपीएस पब्लिक स्कूल, शाहपुर।
- मीना देवी पब्लिक स्कूल, गौहर्रा, बाबरपुर।
- नर्मदा देवी पब्लिक स्कूल, बृथला।
खेरागढ़ ब्लाक में यह बंद कराए स्कूल
- स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, भाकर।
- कैला देवी स्कूल, बुरहरा।
- बीएसकेएस स्कूल, बुरहरा।
- सरोजनी नायडू शिक्षा निकेतन स्कूल, अयेला।
- गिर्राज धरण पब्लिक स्कूल, लल्लूपुरा।
- सरस्वती ज्ञान मंदिर, दनकशा अयेला।
- एलएम देवी जूनियर हाईस्कूल, नगला दुल्हे खां, पटपरगंज।
- ग्राम समाज पब्लिक स्कूल, कुसियापुर।
- आनंद पब्लिक स्कूल, रैना नगर।
- महाराज कुंवर इंटर कालेज, पटपरगंज।
- एसवीएम पब्लिक स्कूल, रसूलपुर।
- रामबाबू का स्कूल, डांडा।
- छोटे मास्टर का पेठे के कारखाने के पास वाल स्कूल, अयेला।
- सोनू का स्कूल, बगीची के पास, अयेला।