Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा रहा महिलाओं के लिए कारगर, खूब उठाया लाभ Agra News

आगरा में परिवहन निगम की बसों में 16 हजार से ज्‍यादा महिलाओं ने की मुफ्त में यात्रा। बसों के करीब 80 फेरे बढ़ाए गए थे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 10:18 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 10:18 AM (IST)
रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा रहा महिलाओं के लिए कारगर, खूब उठाया लाभ Agra News
रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा रहा महिलाओं के लिए कारगर, खूब उठाया लाभ Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम ने महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा दिया, तो महिलाओं ने भी खूब यात्रा की। 16 हजार से अधिक महिलाओं ने 24 घंटे में बस से सफर किया। जबकि महिला-पुरुष दोनों यात्रियों की संख्या 84 हजार रही। 

loksabha election banner

लगातार तीन वर्षों से सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 24 घंटे तक रोडवेज बस में सफर की व्यवस्था कर रही है। इस बार भी 15 अगस्त को मुफ्त सफर का ऐलान किया गया। त्योहार पर महिलाओं की भीड़ देख परिवहन निगम ने बसों के करीब 80 फेरे बढ़ाए। इसके बावजूद भीड़ के चलते व्यवस्था गड़बड़ा गई। महिलाओं को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली रूट की बसों पर रही। इस रूट पर 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त की रात तक सफर के दौरान 16864 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। ये महिलाएं टिकट लेतीं तो आगरा परिक्षेत्र के अंतर्गत आगरा के फोर्ट, ताज, ईदगाह, फाउंड्री नगर, बाह और मथुरा डिपो को 15 लाख 77 हजार रुपये की आय होती। रक्षाबंधन पर 84 हजार कुल यात्रियों ने गंतव्य तक जाने को रोडवेज बस का इस्तेमाल किया। आरएम मनोज कुमार त्रिवेदी ने बताया कि महिलाओं को सफर में दिक्कत न हो, इसके व्यापक इंतजाम किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.