Move to Jagran APP

संसद की आकृति का केक काटना पड़ सकता है सांसद को महंगा, थाने में दी गई तहरीर

शुक्रवार को अपने जन्‍मदिन पर कठेरिया ने काटा था संसद के आकार का केक। शहर की एक संस्‍था ने थाने में दी तहरीर। सोशल मीडिया पर भी हो रही आलोचना।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:42 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:42 PM (IST)
संसद की आकृति का केक काटना पड़ सकता है सांसद को महंगा, थाने में दी गई तहरीर
संसद की आकृति का केक काटना पड़ सकता है सांसद को महंगा, थाने में दी गई तहरीर

आगरा (जेएनएन)। कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया अपने जन्मदिन पर विशेष प्रकार का केट काटना महंगा पड़ सकता है। संसद की प्रतिकृति का काटकर विवादों में फंसे कठेरिया के खिलाफ हरीपर्वत थाने में तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज होगा। 

loksabha election banner

प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया ने अपने 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को 54 किलो का संसद की प्रतिकृति का केक काटा था। काटने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह फैल गया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे संसद भवन के अपमान के तौर पर लिया। इसके चलते ही नेशनल क्राइम इंटेलिजेंस ब्‍यूरो कर आेर से हरीपर्वत थाने में मामले के खिलाफ तहरीर दी गई है। अध्‍यक्ष अतुल सिरोही की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में जांच करेगी, दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शुक्रवार को जब कठेरिया ने संसद भवन की आकृति वाला केक काटा था तो उनके दर्जनों समर्थकों के साथ उनकी पत्‍नी मृदुला कठेरिया भी साथ थीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व डॉ. रामशंकर कठेरिया बीते दिनों अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फोटो को लेकर चर्चा में थे। आगरा में पिछली बार अपने जन्मदिन पर अपनी आरती उतरवाने वाले कठेरिया ने इस बार अपनी पत्नी मृदुला कठेरिया के साथ मिलकर संसद की आकृति वाला केक काट कर नये विवाद को जन्म दे दिया है। संसद की आकृति वाला केक काटने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। समाजवादी पार्टी ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कठेरिया ने शुक्रवार को अपना 54 वां जन्मदिन मनाया था। सुबह से ही आगरा में इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। उनके आवास खंदारी कैंपस पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के लोगों ने मिलकर केक भी काटा। यह केक संसद भवन की आकृति का था। काफी बड़े केके पर एक तिरंगा भी लहरा रहा था। केक काटने से पहले इस पर से तिरंगा हटा दिया गया था।

एसएस/एसटी आयोग के अध्यक्ष कठेरिया ने काटा ससंद भवन की आकृति वाला केक, मचा बवाल

इस केक पर संसद की आकृति के सामने कारों का काफिला भी खड़ा हुआ दर्शाया गया है। यह केक सांसद और उनकी पत्नी ने मिलकर काटा। इस पर तमाम लोगों ने आपत्ति व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी यह फोटो खूब वायरल हो रहा है। लोगों की प्रतिक्रिया है कि इस तरह का केक नहीं काटा जाना चाहिए। संसद भारत देश की आत्मा है। यह मान और सम्मान का प्रतीक है।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा है कि संसद की आकृति का केक काटना लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। केक काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुई, तो फिर तरह-तरह कमेंट आने लगे। किसी ने शेम-शेम कहा तो किसी ने कहा अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।

कठेरिया के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने काफी प्रतिक्रिया भी दी। जन्मदिन पर संसद भवन की आकृति वाला केक काटे जाने के वक्त कार्यकर्ता खुशी में मगन थे, लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो कठेरिया समर्थक जवाब देने से बचते नजर आए। सांसद ने सुबह अपने आवास पर केक काटा था। इसके बाद समर्थकों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, इसी के साथ केक की आकृति को लेकर बहस शुरू हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.