Ansal Builders पर चला डंडा, आगरा में प्रशासन ने की 5.60 करोड़ रुपये के बकाएदारी पर संपत्ति कुर्क
यूपी रेरा के बकाए पर आगरा प्रशासन ने अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की संपत्ति कुर्क की है। बिल्डर पर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर 5.60 करोड़ की बकाएदारी है। एडीएम सदर के आदेश पर सोमवार को बिल्डर की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई। वसूली के लिए जारी किए गए 17 प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
प्रशासन की ओर से सात अक्टूबर को मौजा सदरवन और जऊपुरा स्थित भूखंडों की कुर्की के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद भी बिल्डर ने धनराशि जमा नहीं की। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों भूखंडों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए।
प्रशासन की ओर से जारी कुर्की आदेश में ताज सुषांत सिटी और अंसल एपीआइ, मौजा सदरवन स्थित खसरा संख्या 18, 17, 13, 14, 15, 336, 335, 334, 309, 333, 332 और 331 शामिल हैं। इसके अलावा जऊपुरा के खसरा संख्या 660 में बकायेदार के हिस्से को भी कुर्क किया गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कुर्क की गई संपत्ति का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
