कल आएंगे अन्ना हजारे
समाजसेवी अन्ना हजारे की मंगलवार को शहीद स्मारक में होने वाली सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 11:52 PM (IST)
आगरा: समाजसेवी अन्ना हजारे की मंगलवार को शहीद स्मारक में होने वाली सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को शहीद स्मारक पार्क में आयोजक राजेंद्र सिंह और कर्नल उमेश वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि सभा दोपहर 12 बजे से होगी। इसमें कई मांगों को उठाया जाएगा। जैसे सरकारी कर्मियों को लोकपाल के दायरे में लाया जाए, सरकारी कार्यालयों में नागरिक चार्टर लगाया जाए, देश से भ्रष्टाचार समाप्त किया जाए जैसी मांगे हैं। मगर, सरकारें इन्हें नहीं मान रही हैं। वर्ष 2013 में लोकपाल बिल पारित हुआ था, लेकिन प्रस्तावित जन लोकपाल से कमजोर है। इस अवसर पर एससी गुप्ता, कृष्ण कालरा, उदयवीर सिंह, तिलक सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें