Move to Jagran APP

आगरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित जनता ने लगाया जाम

Accident in Agra ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाई जाये। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ साथ जो सरकार से मदद मिल सकेगी वह दिलवाने का काम किया जायेगा। इसके बाद ही जाम खुल सका।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 12:22 PM (IST)
आगरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित जनता ने लगाया जाम
सड़क हादसे में मृतक मनीराम के आधार कार्ड का फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत होने से आस पास के आक्रोशित ग्रामीणाें ने जाम लगा दिया। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एक घंटे तक लोगों को समझाते रहे। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने ट्रैफिक जाम हटा लिया। 

loksabha election banner

दरअसल थाना फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार सुबह करीब आठ बजे कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय मनीराम पुत्र पूरन सिंह रविवार घर से पैदल खेतों में शौच के लिए गया था। जैसे ही आगरा फतेहाबाद मार्ग पर नगला गड़रिया मोड़ के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया। टक्कर के बाद मनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित जनता द्वारा आगरा फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी जेपी पांडे, तहसीलदार मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक परिवार को सहायता राशि दिलाई जाये। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिवार के राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ साथ जो सरकार से मदद मिल सकेगी वह दिलवाने का काम किया जायेगा। इसके बाद ही जाम खुल सका। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.