Move to Jagran APP

आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, दो दर्जन से अधिक चपेट में, तीन की हालत गंभीर

इंडस्ट्रीयल इलाके में स्थित प्रेम आइस फैक्ट्री से हुआ रिसाव। रिसाव से पास की बस्ती नगला चंद्रभाव के लोग हुए प्रभावित।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 11:33 AM (IST)
आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, दो दर्जन से अधिक चपेट में, तीन की हालत गंभीर
आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, दो दर्जन से अधिक चपेट में, तीन की हालत गंभीर

आगरा, जेएनएन। मथुरा में जयगुरुदेव आश्रम के पास स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित आइस फैक्ट्री से हुए अमोनिया गैस रिसाव से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गैस रिसाव फैक्ट्री के बाल्व से सुबह छह बजे के करीब हुआ। इस समय पास की बस्ती नगला चंद्रभाव के लोग सो रहे थे। आंखों में जलन और घुटन से उनकी नींद टूटी तो भगदड़ मच गई। बच्चे और महिलाएं गैस की अधिक चपेट में आए हैं। इन्हें शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह नगला चंद्रभान के लिए मुसीबत बनकर आई। अभी वह सोकर जागे भी नहीं थे कि आंखों में तेज जलन और घुटन से उनकी नींद खुल गई। देखा बस्ती में भगदड़ मची हुई है। घुटन से लोग बस्ती छोड़कर भागने लगे। गैस की चपेट में आने से करीब दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। इन्हें अस्पतालों में भर्ती किया गया है। किरन हास्पीटल में 13, जैन हास्पीटल में एक और जिला अस्पताल में 13 बीमारों को भर्ती किया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। महिला सुनीता को महोली रोड स्थित जैन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव बाल्‍व के पास पाइप लाइन में दरार पड़ जाने के कारण हुआ है। 

युवक ने दिखाया साहस

प्रत्यक्षदर्शी नगला चंद्रभान के मोनू सिंह ने बताया कि वह सुबह मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। उनकी आंखों में तेज जलन और घुटन होने लगी। देखा पास की ही फैक्ट्री से गैस रिसाव हो रहा था। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि यह खतरनाक गैस है। इस समय तक बस्ती में लोग सो रहे थे। मोनू ने साहस दिखा अपने मुंह को कपड़े से ढका और घरों के दरवाजे खटखटा कर बस्ती के लोगों को जगाया। सबसे स्टेशन की ओर भागने को कहा। मोनू ने बताया कि गैस के प्रभाव से बच्चे बिलख रहे थे और महिलाएं छटपटा रही थीं। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर बाल्व को बंद किया जा सका। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.