पीएचडी के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग, आंबेडकर यूनिवर्सिटी में 212 सीट हैं खाली
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी की 212 रिक्त सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो ...और पढ़ें

आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा का पालीवाल पार्क स्थित परिसर।
जागरण संवाददाता, आगरा। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी की पहले चरण की खाली रह गईं 212 सीटों के लिए बुधवार से दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हुई। इंस्टीट्यूट आफ बेसिक साइंस में हिंदी, बायोटेक्नोलाजी, भूगोल सहित अन्य विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। गुरुवार को भी काउंसलिंग होगी।
विश्वविद्यालय की 1440 सीटों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 212 सीटें खाली रह गईं थी। इन सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हिंदी, बायोटेक्नोलाजी और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक भूगोल, विधि, कृषि सहित आठ विषयों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह के अनुसार, गुरुवार को वनस्पति विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, जंतु विज्ञान, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान सहित अन्य विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 16 अक्टूबर को शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास सहित अन्य विषयों की काउंसलिंग होगी।
