Move to Jagran APP

CM योगी से "ताजमहल" गिफ्ट में ले ट्रंप दिल्‍ली रवाना, जानें कैसा रहा राष्‍ट्रपत‍ि का आगरा दौरा ?

पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ पूरी दुनिया प्रेम की निशानी के रूप में प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल का सौंदर्य देखकर ट्रम्प मंत्र मुग्ध हो गए।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 09:18 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 09:18 PM (IST)
CM योगी से "ताजमहल"  गिफ्ट में ले ट्रंप दिल्‍ली रवाना, जानें कैसा रहा राष्‍ट्रपत‍ि का आगरा दौरा ?
CM योगी से "ताजमहल" गिफ्ट में ले ट्रंप दिल्‍ली रवाना, जानें कैसा रहा राष्‍ट्रपत‍ि का आगरा दौरा ?

आगरा, जेएनएन। US President Donald Trump Agra visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को जब पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका व दामाद जारेड कुशनर के साथ ताजमहल का दीदार किया तो इतिहास रचा गया।  यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ पूरी दुनिया प्रेम की निशानी के रुप में प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया है। इस दौरान ताजमहल का सौंदर्य देखकर डोनाल्ड ट्रम्प मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने एक घंटा ताज में बिताया। उन्होंने विजिटर बुक में इसके लिए बोला- थैंक यू इंडिया।

loksabha election banner

उनकी अगवानी के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। करीब एक घंटा ताज की खूबसूरती को निहारने के बाद वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को 'ताजमहल' का एक बड़ा चित्र भेंट किया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

 

इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैकड़ों कलाकारों ने ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। डोनाल्ड ट्रंप ने किसी को निराश नहीं किया और पूरे शांत मन से सभी के साथ तस्वीर खिंचवाई।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  अपनी पत्नी मेलानिया का हाथ थामे मुख्य गुम्बद का चक्‍कर भी लगाया। शाम को ताज महल का रूप ही अलग होता है। इस वक्त शाम की लालिमा में ढंके ताज को वह बार-बार देख रहे हैं। इस दौरान  17 हेक्टेयर बने बागीचे को भी देखा। 

 

 -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुख्य गुम्बद के पास स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों को भी देखा। इस दौरान गाइड नितिन सिंह उन्हें ताज महल के इतिहास से रूबरू कराते रहे। इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका अपने मोबाइल फोन से ताज महल के सामने लगातार तस्वीरें खिंचवाती रहीं।

 

 -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध डायना बेंच पहुंचे और यादगार तस्वीर खिंचवाई। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर खिंचवाई है। इसके बाद पत्नी मेलानिया का हाथ थामे ट्रंप ताज की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले ट्रंप की बेटी इवांका भी पति के साथ ताज का दीदार कर रही हैं। उन्होंने ने भी डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाई। इवांका ने अपने मोबाइल फोन से भी किसी सहयोगी के माध्यम से अपनी तस्वीर खिंचवाई।    

 

 -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के मध्य में स्थित डायना टेबल पहुंच रहे हैं। उनके साथ गाइड नितिन सिंह ताज से संबंधित कहानियां सुना रहे हैं। दोनों बहुत ही उत्सुकता से ताममहल के इतिहास के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

 

 -अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ विजिटर बुक पर अपनी टिप्पणी लिखी। उन्होंने विजिटर बुक में ताज को देखकर भारतीय संस्कृति और कला को सराहा और कहा कि बेहद अद्भुत है ताज महल। उन्होंने इसके लिए भारत को धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.