Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने किया Tweet, बहुधर्मी साझी विरासत के नाम जाना जाएगा आगरा का 'मुगल म्यूजियम'

Akhilesh Yadav सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा सपा सरकार आने पर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होगा म्यूजियम। बीते शुक्रवार को सपा अध्यक्ष निजी कार्यक्रमों शिरकत करने के लिए आगरा आए थे। लखनऊ लौटने से पहले वह अचानक निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम पर पहुंच गए थे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 10:07 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 10:07 AM (IST)
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने किया Tweet, बहुधर्मी साझी विरासत के नाम जाना जाएगा आगरा का 'मुगल म्यूजियम'
सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, सपा सरकार आने पर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक होगा म्यूजियम।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल के पास निर्माणाधीन म्यूजियम सियासी मुद्​दा बनता जा रहा है। सपा सरकार में शुरू हुए 'मुगल म्यूजियम' का पहले योगी सरकार ने बदला और सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा सरकार आने के बाद ये म्यूजियम राष्ट्रीय एकता एवं बहुधर्मी साझी विरासत के लिए जाना जाएगा। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया है।

loksabha election banner

बीते शुक्रवार को सपा अध्यक्ष निजी कार्यक्रमों शिरकत करने के लिए आगरा आए थे। लखनऊ लौटने से पहले इसी बीच वह चुनिंदा पदाधिकारियों को साथ लेकर अचानक निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम पर पहुंच गए थे। लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने इस म्यूजियम में भ्रमण की अपनी तस्वीरें टि्वटर पर पोस्ट कीं। साथ ही लिखा कि 'आगरा में सपा के समय शुरू हुआ मुगल म्यूजियम सपा सरकार आने पर राष्ट्रीय एकता एवं बहुधर्मी साझी विरासत के नाम जाना जाएगा। आने वाले समय में सपा इसमें महाराजा अग्रसेन, राजमाता जीजाबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा ससम्मान लगवाएगी।'

दरअसल, इस मुद्​दे को सियासी बनाने की नींव 14 सितंबर को रखी गई थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान 'मुगल म्यूजियम' का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज करने का एलान किया था। इस पर पूर्व सीएम ने नाम बदले जाने पर आपत्ति करने की बजाय इसे राष्ट्रीय एकता और बहुधर्मी साझी विरासत के लिए स्थापित करने का एलान कर डाला है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.