Move to Jagran APP

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

आगरा:उन्नाव और कठुआ दुष्कर्म मामलों के बीच रविवार को आगरा में भी एक दुष्कर्म के मामले से सनसनी फैल गई। एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती को अगवा कर बुलंदशहर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक गिरफ्तार।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 01:30 PM (IST)
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म

आगरा:उन्नाव और कठुआ दुष्कर्म मामलों के बीच रविवार को आगरा में भी एक दुष्कर्म के मामले से सनसनी फैल गई। अल्पसंख्यक समुदाय की एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। उसने कहा कि आरोपितों ने इस बीच एक विधायक से भी बात की थी। हालांकि पीड़िता ने पुलिस के सामने विधायक का कोई जिक्र नहीं किया। पुलिस ने सोमवार की सुबह पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

loksabha election banner

मामले के अनुसार एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी किशोरी को राहुल और उसके दोस्तों ने 15 अप्रैल की रात को अगवा कर लिया था। मामला दो संप्रदायों का होने के चलते दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। किशोरी के पिता ने राहुल, सोनू, मोनू और जावेद समेत पांच लोगों पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार की भोर में पुलिस ने किशोरी को कालिंदी विहार क्षेत्र से बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने मीडिया के सामने कहा कि राहुल ने उसे अगवा करने के बाद रास्ते में एक विधायक से मुलाकात की। इस दौरान साथी उसे गाड़ी में लेकर बैठे रहे। विधायक से मिलने के बाद उसे बुलंदशहर ले गए। यहां राहुल ने दुष्कर्म किया। इस दौरान राहुल और उसके साथी लगातार विधायक के संपर्क में रहे। पुलिस की दबिश के डर से उसे अलग-अलग स्थानों पर रखा। उधर, किशोरी के परिजन उसे लगातार तलाश रहे थे। आरोपितों पर दबाव बनाया। इसके चलते किशोरी की बरामदगी हो सकी। किशोरी के बंधक बनाने के बाद अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी देने पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला कमलेश सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे की धारा तरमीम की जा रही हैं। आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.