Move to Jagran APP

पानी में खेले गए हॉकी और रग्बी के मुकाबले

आगरा : देश में पहली बार आयोजित की जा रही अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी के मुकाबलों का शनिवार को आगाज हुआ। फिनस्विमिंग का नेशनल कैंप भी लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 07:02 PM (IST)
पानी में खेले गए हॉकी और रग्बी के मुकाबले
पानी में खेले गए हॉकी और रग्बी के मुकाबले

जागरण संवाददाता, आगरा : देश में पहली बार आयोजित की जा रही अंडर वॉटर हॉकी और रग्बी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फिनस्विमिंग का नेशनल कैंप भी लगाया गया।

loksabha election banner

अंडर वाटर स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं अंडर वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया द्वारा माउंट लिट्रा जी स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के निदेशक स्पर्श बंसल, अंडर वाटर स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन की प्रदेश सचिव निधि जैन, जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजीता रानी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में 15 राज्यों के 100 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं। अंडर वॉटर हॉकी का पहला मैच महाराष्ट्र और दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें महाराष्ट्र के ऋषिकेश पाटिल ने दो और दिल्ली के वैभव पाल ने एक गोल किया। दूसरा मैच मध्य प्रदेश और असम के बीच खेला गया जिसमें मध्य प्रदेश से अनमोल ने दो गोल एवं ऐश्वर्य ने एक गोल करके जीत दिलाई। असम से मोहन घोष ने एक गोल किया। अंडर वाटर रग्बी में पहला मैच दिल्ली एवं मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली ने 8-5 से मध्य प्रदेश को हराया। दूसरा मैच महाराष्ट्र ए एवं महाराष्ट्र बी के बीच खेला गया। महाराष्ट्र बी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 7-3 से मुकाबला जीता। संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दिव्याशु गर्ग ने बताया कि अंडर वॉटर रग्बी एवं हॉकी भारत में पहली बार आगरा में खेला जा रहा है। नेशनल अंडरवाटर रग्बी में चयनित खिलाड़ी नवंबर में जर्मनी मे होने वाली व‌र्ल्ड अंडर वॉटर रग्बी चैंपियनशिप में शामिल होंगे। इस मौके पर अंडर वॉटर स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सदस्य कुलदीप पाटिल, दिल्ली से संतोष पाल, जम्मू कश्मीर से आबिद अहमद भट्ट, मध्य प्रदेश से पंकज जैन, विकास यादव, सोनू मित्तल, गिर्राज बंसल, अनंत कौशिक, प्राजल आदि उपस्थित रहे।

फिन स्विमिंग में महाराष्ट्र के भूषण विजेता

फिन स्विमिंग में बाय फिंस कैटेगरी में अंडर-17 के बालक वर्ग में महाराष्ट्र के भूषण पाटिल पहले, मध्य प्रदेश के ऐश्वर्य चतुर्वेदी दूसरे और उत्तर प्रदेश के दिव्याश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में अरुश्री सहानी पहले, नवधा पालीवाल दूसरे और महक शाह तीसरे स्थान पर रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.