विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवक के शव को रौंदते रहे वाहन, दूर तक फैले अवशेष

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 16 Sep 2026 01:29 PM (IST)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत ...और पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे।

HighLights

  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी।

  2. पुलिस युवक की पहचान और वाहन की तलाश में जुटी।

संवाद सूत्र, फतेहाबाद (आगरा)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह सड़क पार करते युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद तेज रफ्तार वाहन उसके सिर सिर को रौंदते हुए निकलते रहे। सुबह साढ़े पांच बजे वाहन चालक की सूचना पर यूपीडा और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उसकी गर्दन से सिर तक पूरा हिस्सा क्षत-विक्षत हो चुका था। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह लाल रंग की शर्ट और मेंहदीं रंग की पैंट पहने है। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना सुबह लगभग पांच बजे हुई। लखनऊ एक्सप्रेसवे के नौ किमी पर डौकी के गांव नदौता में यूपीडा को हादसे में युवक की मौत होने की सूचना मिली

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी और नदौता चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। युवक के गर्दन के नीचे का हिस्सा सुरक्षित था। वाहनों द्वारा लगातार रौंदने के चलते उसके क्षत-विक्षत सिर के अवशेष कई मीटर क्षेत्र में बिखरे हुए थे। वहां पर वाहनों के पहिए के निशान बने हुए थे।

जिससे आशंका जताई जा रही है कि हादसे में युवक की मौत के बाद शव पर से कई वाहन निकल गए थे। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया कि आशंका हे कि एक्सप्रेसवे पार करते समय युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया होगा

आसपास के गांवों से संपर्क करके उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।