तालाब से दलदल साफ, अब मिट्टी की खोदाई
संवाद सूत्र, मलपुरा: मिढ़ाकुर स्थित दाऊजी महाराज मंदिर से सटे तालाब के जीर्णोद्धार के लिए युवा रात-द
संवाद सूत्र, मलपुरा: मिढ़ाकुर स्थित दाऊजी महाराज मंदिर से सटे तालाब के जीर्णोद्धार के लिए युवा रात-दिन जुटे हुए हैं। सप्ताह भर की मेहनत का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को तालाब से दलदल साफ हो गया है। अब मिट्टी की खोदाई की जा रही है।
दैनिक जागरण के जलदान अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने तालाब की खोदाई शुरू की थी। पहले दिन पोकलेन मशीन दलदल में फंस गई थी। जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। हर दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दलदल को साफ किया। पॉलीथिन को तालाब के किनारे से बिना गया।
पंपसेट से निकाला गया गंदा पानी: तालाब के एक हिस्से में गंदा पानी भरा हुआ था। जिसे पंपसेट लगाकर बाहर निकाला गया।
तालाब के किनारे लगेंगे पौधे: तालाब के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे फलदार व फूलदार होंगे।
पाथ वे भी बनेगा: तालाब के चारों ओर पाथवे बनाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। तहसील प्रशासन से भी मांग की गई है।
दूसरे तालाब की खोदाई पर जोर
दाऊजी महाराज मंदिर के सटे तालाब के अलावा कस्बे में दो अन्य तालाब हैं। इसमें एक तालाब की खोदाई को लेकर ग्रामीण एकजुट हो रहे हैं। जल्द ही इसकी खोदाई भी कराई जाएगी।
जागरण के जलदान अभियान से ली प्रेरणा
इस अभियान के लिए ग्रामीणो को दैनिक जागरण के जलदान अभियान से प्रेरणा मिली। इसके बाद गांव वालों ने खुद ही संसाधन जुटाए और फिर तालाब की खोदाई का काम शुरू कर दिया। शुरुआत की कठिनाई से भी ग्रामीण विचलित नहीं हुए और अभियान को जारी रखा।