Move to Jagran APP

शंकरपुरी कालोनी में टूटी पड़ी रोड, कूड़ा कलेक्शन भी नहीं हो रहा

वार्ड 28 में आती है कालोनी शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा विकास तीन माह से क्षेत्र में नहीं हुई है फागिग और सैनिटाइजेशन

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM (IST)
शंकरपुरी कालोनी में टूटी पड़ी रोड, कूड़ा कलेक्शन भी नहीं हो रहा
शंकरपुरी कालोनी में टूटी पड़ी रोड, कूड़ा कलेक्शन भी नहीं हो रहा

आगरा, जागरण संवाददाता। कहने के लिए शंकरपुरी कालोनी 15 साल पूर्व विकसित हुई थी। कालोनी में पांच सौ घर हैं। यहां की रोड टूटी है और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन भी नहीं हो रहा है। तीन माह से फागिग और सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम प्रशासन द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

कालिदी विहार स्थित आरबी डिग्री कालेज के पीछे जाने वाले मुख्य मार्ग पर हर दिन दो हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। कालोनी के मुख्य रोड पर एक से दो फीट के गड्ढे हैं।

आधी अधूरी बनी हैं नालियां : शंकरपुरी कालोनी के कुछ हिस्से में नालियां आधी अधूरी बनी हैं। नालियों का गंदा पानी रोड पर भर जाता है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। - क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप है। शिकायतों के बाद भी फागिग नहीं कराई जा रही है।

विनय कुमार, क्षेत्रीय निवासी - कालोनी में प्लाटों को डलावघर के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा कूड़े का उठान ठीक से नहीं किया जा रहा है।

पूरन, क्षेत्रीय निवासी - डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी तो छोड़ा यहां आज तक सफाईकर्मी नहीं आए। निजी कर्मचारियों से साफ सफाई करवानी पड़ती है। कर्मियों ने आज तक इस जगह पर एक भी दिन आ कर नहीं देखा न यहां पर झाड़ू लगती है।

मुकुट सिंह, क्षेत्रीय निवासी - रोड निर्माण को लेकर नगर निगम के अफसरों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन, आज तक रोड नहीं बनी है।

रमन वर्मा, क्षेत्रीय निवासी - कालोनी की अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हैं। कई बार नेताओं से संपर्क किया गया लेकिन, किसी ने एक नहीं सुनी।

चंद्रकांता, क्षेत्रीय निवासी

- आगरा शहर में रहने के बावजूद भी ऐसा लगता है कि हम किसी गांव में रह रहे हैं। मच्छरों का प्रकोप है।

देवेंद्र सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय निवासी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.