आगरा से बेंगलुरु की फ्लाइट महीने में दो दिन रहेगी बंद, एयरफोर्स स्टेशन पर होगा रखरखाव
बेंगलुरु-आगरा उड़ानें हर महीने दो दिन एयरफोर्स स्टेशन पर रनवे रखरखाव के कारण बंद रहेंगी। यह निर्णय विंटर शेड्यूल में ...और पढ़ें

IndiGo एयरलाइंस का विमान।
HighLights
एयरफोर्स स्टेशन रनवे रखरखाव के कारण उड़ानें प्रभावित होंगी।
विंटर शेड्यूल में पहले और तीसरे शनिवार को उड़ानें नहीं।
जागरण संवाददाता, आगरा। बेंगलुरु-आगरा फ्लाइट हर माह दो दिन नहीं चलेगी। एयरफोर्स स्टेशन में रनवे का रखरखाव होगा। यह कार्य हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को होगा। यह निर्णय विंटर शेड्यूल में लागू होगा। इसकी शुरुआत 25 अक्टूबर से 27 मार्च 2027 तक होगी। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि यात्रियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
बेंगलुरु फ्लाइट
बेंगलुरु से आगरा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 941 सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 1:45 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 942 दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी।
हालांकि, महीने के पहले और तीसरे शनिवार को बेंगलुरु-आगरा-बेंगलुरु फ्लाइट उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में इन दोनों शनिवार को इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान की उपलब्धता की पुष्टि करनी होगी।
नवी मुंबई फ्लाइट
नवी मुंबई से आगरा आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 5316 मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 3:15 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से नवी मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 5338 दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस शेड्यूल के अनुसार नवी मुंबई की उड़ान उपलब्ध नहीं है।
