आगरा के यूट्यूबर पर मुकदमा, घर में घुसकर पिस्टल तानने और मारपीट का आरोप
चर्चित यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा के खिलाफ आगरा में घर में घुसकर मारपीट और पिस्टल तानने का आरोप लगा है। पीड़ित ...और पढ़ें

यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा।
जागरण संवाददाता, आगरा। चर्चित यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने एवं पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें यूट्यूब की मां समेत तीन से चार अज्ञात युवकों को नामजद किया गया है।
सिकंदरा आवास विकास कालोनी के पुष्पांजलि गार्डेनिया निवासी मनीष कमल ने मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष कमल ने पुलिस को बताया 15 सितंबर को उनकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिस पर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा अपनी मां और मित्रों के साथ उनके फ्लैट पर पहुंचे। आरोपितों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की।
आरोपित पीयूष मल्होत्रा ने उन पर पिस्टल तान दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि इंस्पेक्टर सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई।
जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित के विरुद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।आरोपित पर यदि शस्त्र लाइसेंस है तो उसके निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
स्कूल विवाद में आया था चर्चाओं में
डीपीएस में हुए छात्रों के विवाद के दौरान पीयूष मल्होत्रा चर्चाओं में आया था। पीयूष के बेटे के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ माेर्चा खोला था।
