विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा की युवती से मथुरा के युवक ने किया दुष्कर्म, सिपाही जीजा पर भी लगा गंभीर आरोप

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 12 Oct 2026 06:50 PM (IST)

मथुरा के युवक ने आगरा की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाए। कोर्ट के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। मथुरा के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए। आरोप है कि युवती ने विधिवत परंपरागत तरीके से शादी करने को कहा तो युवक का जीजा जो कि कानपुर में तैनात है, उसने धमकी दी। पीड़िता से दुष्कर्म का भी प्रयास किया।

मामले में पुलिस में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने न्यायिक आदेश पर सिकंदरा थाने में युवक एवं उसके सिपाही जीजा पर दुष्कर्म का प्रयास व दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की मुलाकात मथुरा के महाबन निवासी सौरभ से कुछ वर्ष पहले हुई थी। युवती के मुताबिक सौरभ ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपित ने जल्दी ही शादी करने का आश्वासन देकर उससे जबरन संबंध बनाए। शादी करने को कहा तो आरोपित ने इस वर्ष 29 जनवरी को मथुरा के एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर दी।

उसने परंपरागत तरीके से शादी करने को कहा तो आरोपित ने मना कर दिया। पीड़िता की जाति का हवाला देते हुए कि उससे शादी नहीं कर सकता है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने कहा तो आरोपित अपने सिपाही जीजा मुकेश इंदौलिया की धमकी देने लगा। उसे जान से मरवाने की धमकी देने लगा। आरोपित का जीजा मुकेश इंदौलिया कानपुर के रसूलाबाद थाने में तैनात है, काॅल करके उसकी लोकेशन मांगी।

वह 19 फरवरी को उसके घर पर आया, आरोप है कि सिपाही ने पीडिता काे धमकाया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि सौरभ सिंह के पास उसके निजी वीडियो हैं, जिन्हें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर उसके जेवरात भी ले लिए। इंस्पेक्टरद सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सौरभ सिंह और मुकेश इंदौलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है, जांच की जा रही है।