प्रेमिका से धोखा खा चुके पति ने पत्नी के सामने रखी अजीब शर्त; डिप्रेशन का शिकार हुई आगरा की युवती
आगरा की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने अपने पति पर प्रताड़ना और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पति ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। साॅफ्टवेयर इंजीनियर युवती शादी के बाद ससुराल में पति की अजब-गजब घटनाएं हुईं कि वह अवसाद की शिकार हो गई। मनोचिकित्सक की शरण में जाना पड़ा। पूर्व प्रेमिका से धोखा खाए पति ने पत्नी पर अपने सामने पुरुष मित्र से संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके मोबाइल और कंपनी के लैपटाॅप का डाटा चोरी कर लिया।
हनीमून पर माॅरीशस लेकर गया, वहां उससे दहेज में 50 लाख रुपये और देने की मांग कर दी। पीड़िता ने हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला हरीपर्वत क्षेत्र निवासी की साॅफ्टवेयर इंजीनियर युवती का है। उसकी शादी इस वर्ष अप्रैल में तेलंगाना के युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के दौरान ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये दहेज मांगा जो पिता ने दे दिया।
वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो वहां पति ने अजब-गजब शर्त रख दी। पति ने कहा कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने उसे धोखा दिया था। तभी से उसकी इच्छा है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी पुरुष मित्र के साथ संबंध बनाए। उसने इसका विरोध किया, लेकिन पति उस पर दबाव बनाता रहा। जिससे वह तनाव में आ गई।
युवती का आराेप है कि ननद ने उसका पासवर्ड पता करने के बाद मोबाइल खोलकर उसमें मौजूद निजी एवं कंपनी से जुडा डाटा काॅपी कर लिया। वह शादी के बाद कंपनी में काम करने बेंगलुरू गई, वहां पर पति ने उसके मोबाइल एवं कंपनी के लैपटाॅप से निजी बातचीत, कंपनी की गोपनीय जानकारी के अलावा सहकर्मियों से संबंधित डाटा काॅपी करके अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया।
डाटा के आधार पर पति उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। साॅफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी का आरोप है कि पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना के चलते वह अवसाद का शिकार हो गई। उसे मनोचिकित्सक से अपना उपचार कराना पड़ रहा है।
पीड़िता ने मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत करके डाटा बरामद कराने एवं ससुराल वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
