Move to Jagran APP

प्री मानसून की पहली बारिश से भीगा आगरा

सप्ताह भर रहेगा सुहाना मौसम। छाए रहेंगे बादल, बरसेंगी बौछारें।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 11:27 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 11:39 AM (IST)
प्री मानसून की पहली बारिश से भीगा आगरा
प्री मानसून की पहली बारिश से भीगा आगरा

आगरा(जागरण संवाददाता): मंगलवार को सुबह से छाए बादल करीब 11:30 बजे जब बरसे तो शहरवासियों ने प्री मानसून की पहली बारिश का जमकर आनंद लिया। कई दिनों से जारी गर्मी की भीषणता से लोगों को राहत मिली और लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने बुधवार से प्री मानसून आने की संभावना जताई थी लेकिन इससे पूर्व मंगलवार को ही सुबह से बादलों ने आसमान को घेर लिया। सुबह करीब सात बले हल्की बौछारें हुईं थीं। मौसम का रुख नरम देखकर लोगों ने बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम भी बना लिया। 11:30 बजे करीब जब बारिश हुई तो लोगों के चेहरे खिल गए। बुधवार से प्री मानूसन पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है। जिससे आने वाले दिनों में अब तपिश कम होगी और मौसम सुहाना होगा।

prime article banner

वहीं रविवार को भी दोपहर बाद बादल छाए रहने से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, वहीं सोमवार को एक बार फिर गर्मी ने रंग दिखाया था। दिन भर धूप व उमस से लोग परेशान रहे, जबकि शाम को हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत दी।

ताजनगरी में विगत सप्ताह बुधवार से तापमान में वृद्धि शुरू हुई थी। गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री से. रहा था। रविवार को इसमें पांच डिग्री से. तक की गिरावट आई थी। सोमवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ता चला गया। बीच-बीच में आसमान में घिरे बादलों ने उमस और बढ़ा दी। इससे शहरवासी गर्मी व उमस से परेशान हो उठे। केवल एसी में ही राहत मिल सकी। शाम चार बजे के करीब आसमान में बादल घिर आए और उमस अधिक बढ़ गई। ऐसा लगने लगा कि थोड़ी ही देर में बादल बरस उठेंगे। शाम छह बजे के करीब तेज हवा चलने लगी और उसके साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, दयालबाग रोड, इंडस्ट्रियल एरिया आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो रविवार के 39.3 डिग्री से. से 4.8 डिग्री से. अधिक था। न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री से. दर्ज किया गया जो रविवार के 33.3 डिग्री से. से 2.6 डिग्री से. कम था। सामान्य तापमान से यह करीब तीन डिग्री से. अधिक रहा। प्रदेश के गर्म शहरों में आगरा दूसरे स्थान पर रहा। सबसे अधिक गर्म शहर इलाहाबाद (44.3 डिग्री से.) रहा। हालांकि दोनों शहरों के तापमान में मामूली सा अंतर था।

पूरे सप्ताह मुस्कुराएगा मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक दोपहर या शाम को बारिश होने का अनुमान है। शनिवार व रविवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार तक शहर में प्री-मानसून के आने की बात कही है।

पिछले कुछ दिनों में तापमान की स्थिति:

दिन, अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

बुधवार, 43.0

गुरुवार, 44.1

शुक्रवार, 44.0

शनिवार, 44.3

रविवार, 39.3

सोमवार, 44.1

यह शहर रहे सोमवार को गर्म:

क्रम, शहर, अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

1, इलाहाबाद, 44.3

2, आगरा, 44.1

3, बांदा, 43.8

4, बरेली, 43.0

5, अलीगढ़ 42.8

शाहजहांपुर, 42.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.