Move to Jagran APP

Agra Weather Update: भीगते हुए जा सकते हैं तीन दिन, आगरा के मौसम को लेकर है ये अनुमान

Today Agra Weather News Update आगरा में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए हैं और हवा भी ठंडी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिन बूंदाबांदी या जोरदार बारिश हो सकती है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 10:33 AM (IST)
Agra Weather Update: भीगते हुए जा सकते हैं तीन दिन, आगरा के मौसम को लेकर है ये अनुमान
Weather in Agra Today: आगरा में मंगलवार सुबह से इस तरह बादल छाए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली का दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही तापमान में भी गिरावट आती जा रही है। आगरा में जहां अधिकतम तापमान इस समय 35 डिग्री से नीचे आ चुका है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिन तक आगरा में बारिश होने की संभावना बन रही है। मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 23.2 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं इससे सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा था, ये भी सामान्य से दो डिग्री कम रहा था। इधर मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हैं, इसके साथ ही हवा भी ठंडी चलती रहने से राहत है।

loksabha election banner

बन रहा कम दाब का क्षेत्र

कभी अधिक नमी तो कभी गर्मी। मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही चल रहा है। इससे एक बार फिर से कम वायु दाब क्षेत्र तेजी से बन रहा है। यह क्षेत्र आगरा और राजस्थान की सीमा पर बन रहा है। इसके चलते छह और सात अक्टूबर को वर्षा के आसार हैं। वर्षा से दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। इसके चलते गर्मी और उमस लोगों को परेशान नहीं करेगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से. और रात का तापमान 25 डिग्री से. तक पहुंच जाएगा।

अच्छी हुई वर्षा

सामान्यतौर पर सितंबर में आगरा में 100 से 150 एमएम वर्षा होती है लेकिन इस साल 150 एमएम से अधिक वर्षा हुई है। इसी के चलते गर्मी और उमस का प्रभाव कम है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर तक आगरा में 529.2 एमएम वर्षा हुई है। यह सामान्य से एक प्रतिशत अधिक है। आगरा में 31 अगस्त तक 399.9 एमएम वर्षा हुई थी, जो सामान्य से आठ प्रतिशत कम थी। आगरा और अलीगढ़ मंडल में आगरा, फिरोजाबाद और एटा में ही सामान्य से ही अधिक वर्षा हुई है। मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज और हाथरस में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

आने वाले दिनों में ये रहेगा हाल

04-Oct 24.0 34.0

05-Oct 25.0 35.0

06-Oct 24.0 34.0

07-Oct 24.0 34.0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.