Move to Jagran APP

Agra Weather Update: आगरा में तापमान सामान्य से मामूली ज्यादा, देखें आने वाले दिनाें में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today Agra Weather News Update आगरा में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक हो चुकी है वर्षा। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा है वहीं इन दिनाें अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2022 10:48 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 10:48 AM (IST)
Agra Weather Update: आगरा में तापमान सामान्य से मामूली ज्यादा, देखें आने वाले दिनाें में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather in Agra Today:आगरा में सोमवार सुबह से आसमान कुछ तरह का है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सितंबर के महीने भरपूर बरसने के बाद अब बादल विदा ले चुके हैं। आगरा में सोमवार सुबह आसमान साफ है, बीच बीच में बादल जरूर छा रहे हैं लेकिन ये बरसात वाले नहीं हैं। आज सुबह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनाें में अब आसमान साफ रहेगा। बीच बीच में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

loksabha election banner

आगरा में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा, 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट थी, यह 31.2 डिग्री था। रात में एसी भी बंद करने पड़ गए थे। सोमवार सुबह टहलने निकले लोगाें को हल्की सर्दी का भी अहसास हुआ। हालांकि आठ बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन उसमें इतनी गर्माहट नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक अब धूप में ज्यादा तेजी महसूस नहीं होगी और आंशिक रूप से बादल छाते रहेंगे।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 23 सितंबर तक आगरा में 529.2 एमएम वर्षा हुई है। यह सामान्य से एक प्रतिशत अधिक है। आगरा में 31 अगस्त तक 399.9 एमएम वर्षा हुई थी, जो सामान्य से आठ प्रतिशत कम थी। आगरा और अलीगढ़ मंडल में आगरा, फिरोजाबाद और एटा में ही सामान्य से ही अधिक वर्षा हुई है। मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज और हाथरस में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

आने वाले दिनों में ये रहेगा हाल

26-Sep 24.0       32.0

27-Sep 24.0       32.0

28-Sep 25.0       33.0

29-Sep 25.0       33.0

30-Sep 25.0       34.0

01-Oct 25.0        34.0

02-Oct 25.0        34.0  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.