विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agra Weather: सुबह छूट रही फुरफुरी, दोपहर में तीखी धूप; सर्दी देने वाली है जल्द दस्तक

By Nirlosh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 20 Oct 2026 10:17 AM (IST)

आगरा में सुबह की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप तीखी बनी हुई है। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  2. अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट की संभावना।

जागरण संवाददाता, आगरा। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों की फुरफुरी छूटने लगी है। टू-व्हीलर पर चलो तो हल्की पतली जैकेट की जरूरत महसूस होने लगी है। हालांकि दोपहर में धूप तीखी और चुभने वाली है, लेकिन हवा की ठंडक राहत दिए हुए हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह 17.7 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से कम है। सुबह के समय पंखे तक बंद करने पड़ रहे हैं। हालांकि अभी दोपहर में तापमान 33 डिग्री तक पहुंच रहा है। मंगलवार को आसमान साफ रहने से धूप चुभने वाली महसूस होगी।

शहर में सोमवार को रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिली, लेकिन यह सामान्य से कम रहे। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बने रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।


शहर में गुरुवार और शुक्रवार को वर्षा के बाद मौसम शुष्क हो गया है। रात व सुबह ठंडे हो गए हैं। दिन में धूप निकल रही है। सोमवार को शहर में सुबह से धूप निकली और आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि मौसम शुष्क होने से एक सप्ताह तक तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।