Move to Jagran APP

Agra Weather Update: विदाई की बेला में है मानसून, आगरा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अब ये अनुमान

Today Agra Weather News Update आगरा के आसपास पर बादल पर घने छा रहे हैं लेकिन उतने बरस नहीं रहे हैं। दरअसल बारिश के लिए जरूरी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी छुटपुट बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:00 AM (IST)
Agra Weather Update: विदाई की बेला में है मानसून, आगरा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अब ये अनुमान
Weather in Agra Today: आगरा में शनिवार सुबह हल्की धूप निकलने के बाद एक बार फिर बादल छा गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगस्त का महीना है और मानसून की विदाई बेला नजदीक आ चुकी है। बताया जा रहा है कि 17 अगस्त से मानसून की वापसी हो लेगी। इधर आगरा में जुलाई के महीने में तो ठीकठाक बारिश हो चुकी लेकिन अगस्त में उम्मीद के अनुरूप बादल नहीं बरसे हैं। दरअसल बादल तो यहां हर रोज काले छा रहे हैं लेकिन उतने बरस नहीं रहे हैं। शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से मामूली अधिक दर्ज हुआ है।

loksabha election banner

आगरा में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। ये सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दरअसल शुक्रवार को सुबह बूंदाबांदी होने की वजह से दिनभर ठंडक रही।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे और दिन में एक दो बार कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। हालांकि आगरा में बारिश का सामान्य आंकड़ा जुलाई में ही पूरा हो चुका था। अगस्त के महीने में भूगर्भ जलस्तर में सुधार होने की पूरी उम्मीद बन चुकी है। वहीं रविवार को भी बारिश होने की उम्मीद बतायी जा रही है।

आने वाले दिनों में ये रहेगा हाल                

13-Aug 25.0        33.0

14-Aug 25.0        31.0

15-Aug 24.0        30.0

16-Aug 24.0        32.0

17-Aug 22.0        29.0

18-Aug 24.0        30.0

19-Aug 24.0        30.0  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.