Move to Jagran APP

Agra Weather Update: धूप ने किया बेहाल, आगरा में जल्द आ सकती हैं राहत की बूंदें, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान

Today Agra Weather News Update आगरा में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के चलते पसीने छूट रहे हैं। सुबह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज हुआ है। वहीं इन दिनों आगरा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब चल रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:47 AM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:47 AM (IST)
Agra Weather Update: धूप ने किया बेहाल, आगरा में जल्द आ सकती हैं राहत की बूंदें, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान
Weather in Agra Today: आगरा में गुरुवार को तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी तो पूरे देश में पड़ रही है, उत्तराखंड में इस समय कुछ राहत है क्योंकि वहां बीच बीच में बारिश हो रही है। आगरा की तपती गर्मी से भी कुछ राहत मिल सकती है। दरअसल तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है, हीट वेव का कहर भी लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 मई को बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

loksabha election banner

गुरुवार को सुबह से ही गर्मी है। लू चलने से लोग परेशान हैं। सुबह का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आठ बजे के बाद धूप तेज हो गई, इसके साथ ही गर्म हवा चल रही है। नौ बजे के बाद लू चलने लगी है। लोग पसीने से नहा रहे हैं, धूप में बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 44.9 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को भी हीट वेव चलने काे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

सिर में दर्द और आंखें लाल

धूप में बाहर निकल रहे लोगों को सिर में दर्द की समस्या हो रही है। इसके साथ ही आंखें लाल होने के साथ दर्द हो रहा है। धूप में ज्यादा देर रहने से मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। लोगों को चक्कर आ रहे हैं।

उल्टी दस्त और बुखार के मरीज बढ़े

एसएन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल के साथ ही निजी क्लीनिक पर उल्टी दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्कूल जा रहे बच्चों को धूप से आने के बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है।

ये करें

− सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।

− धूप में छाता लेकर निकलें, चेहरे और शरीर को ढक कर रखे।

− स्वच्छ पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी, ओआरएस घोल का सेवन करें।

− रखा हुआ खाना, बाजार का खाना खाने से बचें।

क्‍या है हीट स्‍ट्रोक

आगरा के एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण

- शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंचना।

- पसीना निकलना बंद होना।

- बेहोशी छाना।

- हाथ पैरों में दर्द।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.