Move to Jagran APP

Weather Update: 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, शुक्रवार को ठंडी हवा चलने का अनुमान, मौसम में बदलाव के आसार

Weather Update तीन दिन पहले हुई बारिश का असर अब कम हो रहा है। सुबह से तेज धूप का निकलना फिर से शुरू हो गया है। हालांकि गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार बारिश हो सकती है और ठंडी हवा चल सकती है।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 06:59 PM (IST)
Weather Update: 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, शुक्रवार को ठंडी हवा चलने का अनुमान, मौसम में बदलाव के आसार
Weather Update: आगरा में शुक्रवार को बारिश हो सकती है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में गुरुवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह से धूप निकली और आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश होगी या ठंडी हवा चलेगी।

loksabha election banner

गर्मी से मिल सकती है राहत

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गर्मी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली है। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। आंशिक बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक ऐसा ही मौसम बना रहा। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग को शुक्रवार को एक या दो बार बारिश होने या ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

तिथि, अधिकतम, न्यूनतम

27 मई, 41.0, 26.0

28 मई, 41.0, 26.0

29 मई, 42.0, 27.0

धूल से प्रदूषित रहा संजय प्लेस

शहर में गुरुवार को संजय प्लेस सर्वाधिक प्रदूषित रहा। वायु गुणवत्ता मध्यम स्थिति में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 119 रहा, जो बुधवार के एक्यूआइ 88 से अधिक था। हवा में बुधवार की अपेक्षा धूल कणों व अति सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ी हुई रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.