Move to Jagran APP

Agra Weather Update: बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, आगरा को अभी और तर कर सकती हैं बारिश की बूंदें

Today Agra Weather News Update मंगलवार को सभी स्कूल और दफ्तर खुल गए लेकिन मौसम पिकनिक वाला रहा। बूंदाबांदी और तेज ठंडी हवाओं ने पारा लुढ़का दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 08:12 PM (IST)
Agra Weather Update: बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, आगरा को अभी और तर कर सकती हैं बारिश की बूंदें
Agra Weather Update: मंगलवार को दिनभर आगरा में इस तरह बादल छाए रहे। बुधवार को भी बारिश हो सकती है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में मंगलवार को मौसम मेहरबान रहा। सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। तेज हवा के साथ शहर के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। तेज हवा चलती रही। अधिकतम तापमान, सामान्य तापमान से कम रहा। हालांकि आज सभी स्कूल और दफ्तर खुल गए थे लेकिन मौसम को देखकर लोगाें का मन पिकनिक मनाने का रहा।

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। इससे मौसम सुहाना बना रहा। इसका जमकर लुत्फ लोगों ने उठाया। सुबह 9:30 बजे के बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में फुहारें पड़ीं। दोपहर 11:30 बजे के करीब वर्षा हुई। इंडस्ट्रियल एरिया, आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, किशोरपुरा आदि क्षेत्रों में कुछ देर वर्षा हुई। दोपहर में फुहारें पड़ीं और बादल छाए रहे।

तीसरे पहर चार बजे बादलों के छंटने पर धूप निकल आई, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे और वर्षा हो सकती है। गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

कल का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे, जिससे उमस अधिक रहेगी। एक या दो बार ठंडी हवा के साथ बौछार पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

तिथि, अधिकतम, न्यूनतम

16 अगस्त, 29.3, 25.4

पूर्वानुमान

तिथि, अधिकतम, न्यूनतम

17 अगस्त, 30.0, 23.0

18 अगस्त, 31.0, 24.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.