Move to Jagran APP

Agra Weather Updates: सुबह की धूप लग रही सुहानी, आगरा के तापमान में गिरावट का दौर

Agra Weather Update आगरा में न्यूनतम तापमान शनिवार को लुढ़ककर 10 डिग्री के करीब आ गया है ये सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अब सर्द हवाएं कंपकपी छुड़ाने वाली हैं। अब तापमान में और ज्यादा कमी आएगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2022 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 11:15 AM (IST)
Agra Weather Updates: सुबह की धूप लग रही सुहानी, आगरा के तापमान में गिरावट का दौर
Weather in Agra Today: आगरा में बच्चे अब गर्म कपड़े पहनकर स्कूल जा रहे है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सुबह सुबह की धूप सुहानी लगने लगी है। तापमान में गिरावट का दौर बरकरार है। न्यूनतम तापमान अभी से ही 10 डिग्री के करीब आ गया है। रात के समय दोपहिया वाहन पर मोटी जैकेट की जरूरत पड़ने लगी है और लोग सर्दी से बचाव को अलाव जलाने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।

loksabha election banner

ये भी पढ़ेंः Agra Police Commissionerate: आगरा में पुलिस कमिश्नरेट बनने से क्या मिलेगा लाभ, पढ़िए विस्तृत रिपाेर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ाें पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकाें में तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी हवा चलेगी। यह पांच से दस किमी प्रति घंटा होगी। इससे दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। ठंड बढ़ती जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि फिलहाल हवा की दिशा में कोई बदलाव नहीं आएगा। यह पश्चिमी दिशा से चलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते हवा में नमी की मात्रा अधिक है।

11 डिग्री से. से नीचे पहुंचा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने का असर एक बार फिर से दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री से. था और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.1 डिग्री था।

एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है विकसित

राजस्थान और आगरा के बार्डर पर एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। यह विक्षोभ दो सप्ताह में पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। फिर इसका असर मौसम पर पड़ना शुरू होगा।

सुबह रहेगी हल्की धुंध

आगामी तीन से पांच दिनों तक सुबह हल्की धुंध रहेगी। हालांकि शाम को धुंध का असर नहीं रहेगा।

आगामी दिनों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (डिग्री से. में)

26-Nov 11.0 27.0

27-Nov 11.0 27.0

28-Nov 12.0 27.0

29-Nov 11.0 27.0

30-Nov 11.0 27.0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.