Move to Jagran APP

Agra Weather Update: आगरा में आज भी हीट वेव, सप्ताह भर क्या रहेगा हाल, मौसम विभाग का है ये अनुमान

Today Agra Weather News Update आगरा में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान ही सामान्य से एक डिग्री बढ़कर दर्ज हुआ है। दिनभर हीट वेव बने रहने के आसार हैं। इधर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक हो चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Jun 2022 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2022 11:44 AM (IST)
Agra Weather Update: आगरा में आज भी हीट वेव, सप्ताह भर क्या रहेगा हाल, मौसम विभाग का है ये अनुमान
Weather in Agra Today:आगरा में शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में गर्मी से परेशान लोगों को एक सप्ताह तक राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 जून तक अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार सुबह भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी हीट वेव बने रहने के आसार जताए हैं।

prime article banner

शुक्रवार सुबह आंशिक बादल रहे और हवा चलती रही। सुबह नौ बजे से धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। 10 बजे से गर्म हवा चलने लगी है। दोपहर में लू चलेगी। लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हीट वेव जारी रहेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आगामी दिनों के लिए तापमान का पूर्वानुमान

तिथि, अधिकतम, न्यूनतम

10 जून, 45, 30

11 जून, 45, 30

12 जून, 43, 31

13 जून, 43, 31

14 जून, 45, 32

15 जून, 45, 32

ये करें

− सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।

− धूप में छाता लेकर निकलें, चेहरे और शरीर को ढक कर रखे।

− स्वच्छ पानी का सेवन अधिक करें, नीबू शिकंजी, ओआरएस घोल का सेवन करें।

− रखा हुआ खाना, बाजार का खाना खाने से बचें।

क्‍या है हीट स्‍ट्रोक

आगरा के एसएन के मडिसिन विभाग के डा. मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि शरीर को ठंडा करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम होता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवा चलने पर कूलिंग सिस्टम गड़बड़ा जाता है। शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाता है। शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंच जाता है। बेहोशी छाने लगती है, शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह घातक भी हो सकता है। ऐसे केस में मरीज के शरीर पर गीला कपड़ा रखकर पंखे में लिटा दिया जाता है। जिससे शरीर का तापमान कम होने लगता है।

ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण

- शरीर का तापमान 101 फेरनहाइट से अधिक पहुंचना।

- पसीना निकलना बंद होना।

- बेहोशी छाना।

- हाथ पैरों में दर्द।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.