बेमौसम की बरसात सर्दी में बन रही आफत, जानिए क्या है मौसम विभाग का अलर्ट
Agra Weather पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा। सुबह और दोपहर के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का अंतर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ जनवरी तक बारिश का पूर्वानुमान है 10 और 11 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं।
आगरा, जागरण संवाददाता। बेमौसम की बारिश ने दो दिन से कंपकपी छुड़ा रखी है। बुधवार के बाद आज गुरुवार की सुबह भी बारिश से भीगी हुइ थी। रात भर हुइ बारिश के कारण तापमान और गिर गया है, जिससे सुबह देर तक लोग रजाइ से निकलने बचते रहे। हांलाकि कोरोना वायरस के कारण हुइ स्कूलों की छुट्टी के कारण छोटे बच्चों को राहत मिली है। वहीं चिकित्सकों का कहना है बिगड़े हुए मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त देखरेख की जरूरत है।
बारिश से बुधवार के बाद गुरुवार को भी कंपकंपी छूटने लगी है। देर रात से सुबह तक रुक रुक बारिश होती रही। बुधवार को बादल छाए रहे, शाम को बारिश के साथ ही शीतलहर चलने लगी थी। दिन में धूप नहीं निकली, इससे अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक बारिश और बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह से ही मौसम बदल गया, बादल छाने के साथ ही सर्द हवा चलने लगी। दोपहर में धूप नहीं निकली, सर्द हवा चलती रही। शाम पांच बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। छह बजे के बाद बारिश होने लगी। सिकंदरा, आवास विकास कालोनी, एमजी रोड, भगवान टाकीज, कमला नगर, दयालबाग सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर बारिश होती रही। इसके साथ ही शीतलहर चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 22.1 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस कम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सुबह और दाेपहर के तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ जनवरी तक बारिश का पूर्वानुमान है, 10 और 11 जनवरी को बादल छाए रह सकते हैं। 12 जनवरी से धूप निकलेगी।
जनवरी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
एक जनवरी 22 .2, 7.4
दो जनवरी, 20, 6.9
तीन जनवरी , 22 .1, 7.3
चार जनवरी , 24 .2, 7.2
पांच जनवरी, 18.1, 11.7