Agra Weather Forecast: ताजनगरी में आज बादल और बूंदें दे सकती हैं राहत
Agra Weather मौसम विभाग का है अनुमान बुधवार को छाए रहेंगे बादल। बारिश होने के 40 फीसद तक जताए गए हैं आसार। मंगलवार रात हवा ठंडी हो जाने से मिली थी कुछ राहत। गुरुवार को भी जताई है बारिश की संभावना।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में इस साल बादल छलावा ही करते रहे। उमस और तेज धूप के बीच हाल बेहाल है। हालांकि बुधवार को लेकर मौसम विभाग ने बादल और बारिश होने को लेकर संभावना जताई है लेकिन यह तभी पूरी होगी, जब स्थानीय स्तर पर कम दबाव का क्षेत्र बन जाए। इससे पहले मंगलवार को भी दिनभ्ार उमस ने परेशान किया। आसपास के क्षेत्रोंं में हुई बूंदाबांदी के बाद रात में हवा ठंडी हो जाने से कुछ राहत जरूर मिल गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक चल रहे हैं।
बुधवार सुबह अपेक्षाकृत ठंडी है। आसमान में बादल छाए हैं। सुबह नौ बजेे तक सूरज की लुकाछिपी चल रही थी और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका था। हवा सुबह से ठंडी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने को लेकर 40 फीसद तक संभावना जताई गई है। इससे पहले मंगलवार को तेज धूप के बीच कुछ देर के लिए बादल छाए। मगर, बारिश नहीं हुई। मंगलवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए, दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई। दोपहर में भी कुछ देर के लिए बादल छाए, दोपहर एक बजे के बाद धूप तेज होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27 डिग्री रहा था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी बारिश हो सकती है, इससे तापमान में गिरावट आएगी।