Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: गर्मी में टपक रहा पसीना, आगरा में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा पारा

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। धूप में बढ़ गई है चुभन। होली के बाद एकदम से चढ़ेगा पारा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 11:03 AM (IST)
Agra Weather Forecast: गर्मी में टपक रहा पसीना, आगरा में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा पारा
आगरा में गुरुवार सुबह तेज धूप के बीच छाता लेकर जातीं युवतियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। गर्मी में गुरुवार सुबह से ही पसीना टपकने लगा है। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होने से गर्मी से लोग परेशान हैं। सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी, तापमान 36​ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह सात बजे धूप निकल आई। आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। नौ बजे धूप में खडे होने पर पसीना आने लगा, धूप तेज होती जा रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य 16 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में लगातार बढ रहा है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 31 मार्च तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.