Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से मामूली राहत, आज भी हो सकती है बारिश

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक। हल्‍के फुल्‍के बादल बीच बीच में छा सकते हैं। दोपहर बाद फिर हो सकती है बारिश।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 11:29 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से मामूली राहत, आज भी हो सकती है बारिश
आगरा में मंगलवार सुबह धूप के चलते छाता लेकर जातीं युवतियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में सोमवार रात तेज आंधी और बूंदाबांदी के बाद मंगलवार सुबह मौसम कुछ ठंडा रहा। इधर सुबह नौ बजे के बाद दोबारा से धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गई है। मौसम विभाग का मानना है कि आज शाम तक आगरा में फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है।

prime article banner

आगरा में मंगलवार सुबह धूल भरी आंधी चली, इसके बाद तेज धूप निकल आई है। मंगलवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 19.1 डिग्री पहुंच गया है।

सुबह कुछ देर के लिए बादल छा गए थे। मगर, आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई, नौ बजे के बाद धूप में गर्मी महसूस होने लगी। सुबह 10 बजे के बाद धूप में खडा होना मुश्किल हो गया, धूप तेज होने के साथ ही तापमान बढता जा रहा है। सुबह का तापमान सामान्य 17 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

दो दिन के बाद निकलेगी तेज धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 24 मार्च को भी बादल छाने की संभावना है। 25 मार्च से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी।

39 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा पारा

बादल छाने और बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं आएगी। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में बढोत्तरी होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.