Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री से ज्‍यादा, बूंदाबांदी के आसार

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। हल्‍के फुल्‍के बादल बीच बीच में छा सकते हैं। हल्‍की बूंदाबांदी की भी संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 11:02 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 11:02 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री से ज्‍यादा, बूंदाबांदी के आसार
आगरा में तेज धूप से परेशान युवतियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में अब तेजी से तापमान बढ़ रहा है। शनिवार सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री अधिक यानि 22.1 डिग्री दर्ज हो चुका है। आज अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हल्‍की फुल्‍की बूंदाबांदी होने की भी संभावना जाहिर की गई है।

loksabha election banner

ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढोत्‍तरी हो रही है। दोपहर के समय गर्मी जोर पकड़ने लगी है। शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 22.1 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद दोपहर में तेज धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। सुबह आठ बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकल आई। दोपहर में तेज धूप निकली। गर्मी से लोग परेशान रहे। कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद दोबारा धूप निकल आई। अधिकतम तापमान सामान्य 32 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य 16 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी।

22 मार्च से दोबारा बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 मार्च से दोबारा मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 23 मार्च को भी बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.