Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में आज हो सकती है बारिश, सुबह का पारा 20 डिग्री सेल्सियस पार

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। हल्‍के फुल्‍के बादल बीच बीच में छा सकते हैं। सुबह से ही गर्मी लोग परेशान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 10:45 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में आज हो सकती है बारिश, सुबह का पारा 20 डिग्री सेल्सियस पार
आगरा में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह का तापमान शुक्रवार को 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह कुछ देर बादल छाए रहने के बाद धूप निकल आई है। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात तक बारिश हो सकती है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह आठ बजे तक बादल छाए रहे। नौ बजे के बाद धूप तेज होती गई। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य 16 डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई है। गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में मौसम बदल सकता है। रात तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।

25 मार्च से बदलेगा मौसम

गुरुवार रात को बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार सुबह धूप निकल आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी मौसम इसी तरह से बदलता रहेगा। शनिवार को तेज धूप निकल सकती है। 24 मार्च तक तेज धूप​ निकलेगी और तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। 25 मार्च से मौसम बदल जाएगा और बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.