Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: 20 ​डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा आगरा में सुबह का पारा, कल हो सकती है बारिश

Agra Weather आगरा में गुरुवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक। हल्‍के फुल्‍के बादल बीच बीच में छा सकते हैं। सुबह से ही गर्मी लोग परेशान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 10:45 AM (IST)
Agra Weather Forecast: 20 ​डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा आगरा में सुबह का पारा, कल हो सकती है बारिश
आगरा में गुरुवार सुबह से तेज धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह का तापमान गुरुवार को 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद धूप निकल आई है, गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है, बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

सुबह आठ बजे तक बादल छाए रहे। तेज हवा चलती रही। आठ बजे के बाद धूप निकल आई। नौ बजे के बाद धूप तेज हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 15 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

23 मार्च से दोबारा बदलेगा मौसम

19 मार्च को बादल छाने और बारिश के बाद 20 मार्च से धूप निकलेगी। 21 और 21 मार्च को तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ जाएगा। वहीं, 23 मार्च से मौसम का मिजाज दोबारा बदल सकता है। तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है और बादल छाए रह सकते हैं। 24 मार्च को भी बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.