Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में हुई वृद्धि, बढ़कर 18 डिग्री तक पहुंचा

Agra Weather आगरा में मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक। हल्‍के फुल्‍के बादल बीच बीच में छा सकते हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 10:46 AM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 10:46 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में न्‍यूनतम तापमान में हुई वृद्धि, बढ़कर 18 डिग्री तक पहुंचा
आगरा में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढोत्‍तरी हो रही है। दोपहर के समय गर्मी जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 18.1 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो सोमवार के मुकाबले एक डिग्री ज्‍यादा है। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान के 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिन में बीच-बीच में हल्‍के फुल्‍के बादल भी छा सकते हैं।

prime article banner

आगरा में अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार सुबह हल्‍की ठंडक रही। नौ बजे के बाद धूप कुछ तेज हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के मुकाबले मामूली ज्‍यादा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। जो बीते सप्‍ताह 36 डिग्री तक पहुंच गया था।

इससे पहले गर्मी से सोमवार को लोग परेशान रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान रहे। गर्मी में पसीना निकलने लगा। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान सामान्य 32 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 14 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को तेज धूप निकलेगी। इसके बाद 18 मार्च से मौसम बदलने की संभावना है। बादल छाने के साथ बारिश होगी। 19 मार्च को भी बारिश हो सकती है। 20 मार्च से तेज धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.