Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान में तेजी दर्ज, पहुंचा 34 डिग्री तक
Agra Weather आगरा में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक। रविवार को पारा 34.2 डिग्री किया गया था दर्ज।
आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में दोपहर के समय गर्मी जोर पकड़ने लगी है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 17.1 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। जो रविवार के मुकाबले 0.3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान के 33 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
आगरा में एकदम तेजी से चढ़े पारे के बीच हल्की बूंदाबांदी राहत दे गई थी। लेकिन अब फिर गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह हल्की ठंडक रही। हालांकि नौ बजे के बाद धूप तेज हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रविवार के मुकाबले मामूली ज्यादा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। जो बीते सप्ताह 36 डिग्री तक पहुंच गया था।
इससे पहले रविवार को तेज धूप निकलने से गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से ही धूप निकल आई थी। दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 1 बजे धूप में खड़े होने पर पसीना आने लगा, दिन भर लोग गर्मी से परेशान रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 31 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 13 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को तेज धूप निकलेगी।
19 मार्च को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी। 18 मार्च तक धूप निकलने के साथ ही तापमान भी बढ़ेगा। 19 मार्च को मौसम बदल सकता है, बारिश हो सकती है।