Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे, हवा में ठंडक

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 28 डिग्री सेल्सियस तक। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री रहा था कम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 10:16 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 10:16 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे, हवा में ठंडक
आगरा में रविवार सुबह से धूप हल्‍की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में रविवार सुबह मौसम खुशनुमा है। धूप जरूर कुछ तेज है लेकिन ठंडी हवा आनंद दे रही है। न्‍यूनतम तापमान में हल्‍की कमी आई है। शनिवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 16.8 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

loksabha election banner

आगरा में एकदम तेजी से चढ़े पारे के बीच हल्‍की बूंदाबांदी राहत दे गई है। रविवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा, सुबह के समय पंखे बंद करने पड़ गए। सुबह से ही धूप हल्‍की है और हवा में भी ठंडक रही। हालांकि नौ बजे के बाद कुछ धूप तेज हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शनिवार के मुकाबले एक डिग्री कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। जो बीते सप्‍ताह 36 डिग्री तक पहुंच गया था।

इससे पहले शनिवार को बारिश से सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था तापमान। बारिश और बादल छाए रहने से बढ़ी ठंडक के 24 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार को तेज धूप निकली। इससे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह सात बजे से ही धूप निकल आई। 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर में तेज धूप में पसीना निकलने लगा। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 32 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

19 मार्च को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी। 18 मार्च तक धूप निकलने के साथ ही तापमान भी बढ़ेगा। 19 मार्च को मौसम बदल सकता है, बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.