Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में 24 घंटे बाद ही बदल गया मौसम का मिजाज, सर्द हवा में गुनगुनी धूप

Agra Weather आगरा में शनिवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 34 डिग्री सेल्सियस तक। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री रहा था कम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 10:01 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में 24 घंटे बाद ही बदल गया मौसम का मिजाज, सर्द हवा में गुनगुनी धूप
सर्द हवा के बीच शनिवार को सुबह से ही धूप निकल आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। बादल छाने और बारिश से ठंडक बढ़ने के 24 घंटे बाद ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सर्द हवा के बीच शनिवार को सुबह से ही धूप निकल आई है। सुबह सुबह गुनगुनी धूप अच्छी लग रही है। पार्कों में भीड रही, टहलने वालों की संख्या अधिक रही। सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक यानि 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री कम यानि 26.8 डिग्री दर्ज हुआ था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

loksabha election banner

शुक्रवार को बारिश के बाद बादल छाए रहे थे, इससे रात को सर्दी महसूस होने लगी। सर्द हवा भी चली। मगर, शनिवार सुबह से ही धूप निकल आई है। सुबह सात बजे सर्द हवा में धूप अच्छी लगने लगी, पार्कों में सुबह से ही लोगों की भीड रही। पालीवाल पार्क, कमला नगर, दयालबाग, सदर, आवास विकास कालोनी सहित कालोनियों के पार्कों में भी सुबह चहल कदमी बढ गई। ​महीने का द्वितीय शनिवार होने से सरकारी कार्यालयों में छुटटी के चलते भी पार्कों में भीड ज्यादा रही। नौ बजे तक पार्कों में भीड रही।

उधर, आठ बजे के बाद धूप बढ़ने लगी है। नौ बजे के बाद धूप और तेज हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

18 मार्च तक तेज धूप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब तेज धूप निकलेगी। इससे न्यूूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद है। 18 मार्च तक सुबह और दोपहर का तापमान बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.