Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से छाए बादल, हल्‍की बारिश के हैं आसार

Agra Weather आगरा में शुक्रवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 35 डिग्री सेल्सियस तक। शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग ने जताई है आगरा में बारिश होने की संभावना।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 09:27 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 09:27 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में सुबह से छाए बादल, हल्‍की बारिश के हैं आसार
आगरा में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। इनके बीच सूरज की लुकाछिपी चल रही है। हवा ठंडी और धूप हल्‍की होने से मौसम खुशनुमा है। हवा में ठंडक बने रहने से ही न्‍यूनतम तापमान में हल्‍की कमी आई है। शुक्रवार को न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 18.7 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग ने आज और शनिवार को हल्‍की बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

loksabha election banner

आगरा में बीते 15 दिन से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। सुबह से बादल छाए रहने और सूरज की लुकाछिपी के चलते गर्मी का अहसास बीते दिनों जैसा नहीं रहा। सुबह से ही धूप हल्‍की है और हवा में भी ठंडक रही। हालांकि नौ बजे के बाद कुछ धूप तेज हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुरुवार के मुकाबले 0.3 डिग्री ज्‍यादा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

इससे पहले गुरुवार को सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था पारा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर में धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 13 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। मगर, तापमान में गिरावट नहीं आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.