Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में चढ़ते तापमान के बीच बन रहे हैं अब बारिश के आसार

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार रात को आगरा मंडल के कुछ जिलों में आई थी तेज आंधी और बारिश। अधिकतम तापमान पहुंचेगा 33 डिग्री सेल्सियस तक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 09:12 AM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 09:12 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में चढ़ते तापमान के बीच बन रहे हैं अब बारिश के आसार
आगरा में तेज धूप के चलते अब छाते बाहर निकल आए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में जिस तेजी से तापमान में उछाल आ रहा है, उसको देखते हुए अब बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि बीते दो दिन से आगरा के आसपास के ग्रामीण इलाकों और जिलों मेंं आंधी और बारिश आ चुकी है। उससे रात के समय यहां भी हवा ठंडी महसूस हो रही है। बुधवार को सुबह न्‍यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्‍य से छह डिग्री ज्‍यादा है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में हल्‍की बारिश होने की संभावना जाहिर की है। आज भी हल्‍की फुल्‍की बौछार आ सकती हैं। इससे पहले मंगलवार को यहां न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक यानि 20.2 डिग्री आंका गया था।

loksabha election banner

मौसम का मिजाज आगरा में लगातार गर्म हो रहा है। बुधवार सुबह आंशिक बादल छाए रहे, हालांकि नौ बजे के बाद से ही गर्मी महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

इससे पहले मंगलवार को रात में आगरा में बादल छाए रहे थे और तेज हवा चली थी। फीरोजाबाद और मथुरा में तेज आंधी और बारिश आई थी, कुछ जगह ओले भी पड़े। इससे वृंदावन में कुंभ क्षेत्र में लगाए गए तंबू और स्‍वागत द्वार उखड़ गए। खेत में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि आगरा में बारिश नहीं आई। यहां मंगलवार सुबह से ही गर्मी महसूस होने लगी थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकली। सुबह आठ बजे धूप में पसीना आने लगा। 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई। कुछ देर के लिए बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 30 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को तेज धूप निकलेगी। 11 मार्च से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 12 मार्च को भी बूंदाबांदी की संभावना है। 13 मार्च से धूप निकलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.